Fashion

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगेअनुराग जैन

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगेअनुराग जैन :- केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटेंगे; मध्यप्रदेश पब्लिक सर्विसेज डिलीवरी एक्ट लागू कराने में रहा अहम रोल राजेश शर्मा भोपाल अभी अनुराग जैन, आईएएस, 1989 बैच अनुराग जैन मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर अगस्त 2025 तक रहेंगे।मध्यप्रदेश के नए मुख्य सचिव अनुराग जैन होंगे। वे अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे। हालांकि नियुक्ति आदेश आज शाम तक जारी होगा। अनुराग जैन 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं। मौजूदा मुख्य सचिव वीरा राणा का सर्विस एक्सटेंशन 30 सितंबर को यानी आज खत्म हो रहा है। जैन को मुख्य सचिव बनाने से किसी भी अफसर को सुपर सीड नहीं किया जाएगा।

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगे अनुराग जैन :- उनकी नियुक्ति का आधार अनुभव और सीनियोरिटी है। हालांकि वे सीएम डॉ. मोहन यादव की पसंद भी हैं। अनुराग जैन को सीएस बनाने की चर्चा नौ महीने पहले भी हुई थी, जब सीएम डॉ. मोहन यादव से दिल्ली स्थित एमपी भवन में उनकी मुलाकात हुई थी। माना जा रहा था कि वे जल्द ही एमपी लौट सकते हैं। अनुराग जैन को केंद्रीय प्रति नियुक्ति से वापस करने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने डीओपीटी को पत्र भेजा है।हालांकि आज सुबह सीएम हाउस में 1990 बैच के आईएएस डॉ. राजेश राजौरा को वहां मौजूद अफसरों ने बधाई भी दे दी थी। इस दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सीएम हाउस में थे। उनकी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से आधे घंटे तक मुलाकात भी हुई।

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगेअनुराग जैन :- अनुराग जैन 30 मई 2020 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। पूर्व मुख्य सचिव रहे इकबाल सिंह बैंस के एक्सटेंशन के समय भी जैन के मुख्य सचिव बनने की चर्चा थी, लेकिन केंद्र ने उन्हें नहीं छोड़ा। बता दें, अनुराग जैन के साथ राजेश राजौरा, मोहम्मद सुलेमान और जेएन कंसोटिया के नाम भी मुख्य सचिव के लिए चर्चा में थे।सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय तत्कालीन सीएम शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रहे। भोपाल के कलेक्टर रह चुके हैं।

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगे अनुराग जैन :- 10 साल पहले पीएमओ में संयुक्त सचिव रहे अनुराग जैन को मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में सबसे अहम मंत्रालय रोड, ट्रांसपोर्ट एंड हाईवे की कमान दी गई है। जैन मप्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दो बार सचिव रह चुके हैं। वे भोपाल के कलेक्टर भी रहे हैं। जैन वित्त प्रबंधन के अच्छे जानकार माने जाते हैं।यही वजह है कि 2019 में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद कमलनाथ सरकार ने उन्हें वित्त विभाग की जिम्मेदारी सौंपी थी। लेकिन मई 2020 में वे फिर से प्रतिनियुक्ति पर केंद्र चले गए। अनुराग जैन ने दिसंबर 2013 से फरवरी 2014 तक भारतीय निर्यात-आयात बैंक के कार्यवाहक अध्यक्ष और कार्यवाहक प्रबंध निदेशक के रूप में भी काम किया है।

एमपी के 35वें मुख्य सचिव बनेंगे अनुराग जैन :- सूत्रों की माने तो जब मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भोपाल से झारखंड के लिए रवाना हुए तब तक दिल्ली से किसी भी तरह कोई मैसेज नहीं पहुंचा था। इसलिए यह माना जा रहा था कि डॉ. राजेश राजौरा ही प्रदेश के अगले मुख्य सचिव बनाए जाएंगे। सीएम के रवाना होने के बाद दिल्ली से यह संदेश पहुंचा कि अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया जाए।ग्वालियर के मूल।

READ MORE :-https://www.yashbharat.com/license-of-19-firecracker-businessmen-suspended-due-to-being-near-petrol-pump-will-hold-indefinite-strike-from-tomorrow/

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button